तेज रफ्तार का कहर,अज्ञात डंपर ने मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को रौंदा मौके पर मौत।

Post By-: ,

टड़ियावां हरदोई। गुरुवार की प्रातःकाल थाना क्षेत्र इटौली गोपामऊ मार्ग पर ज्ञानदीप डिग्री कॉलेज के समीप तेज रफ्तार अज्ञात डंपर चालक ने मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को रौंदा महिला की मौके पर मौत, वही ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुँची टड़ियावां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो डंपर की रफ्तार काफी तेज थी दुर्घटना में मृतका का शरीर करीब 3 दुकड़ों में हो गया था।

 मृतक महिला की पहचान राधा उम्र 40 वर्ष पत्नी स्व0 रजनीश रैदास निवासी झामूझाला मजरा नेवादा के रूप में हुई हैं। मृतका के दो पुत्री हैं और मृतका के पति की मौत होने के बाद वह दोनों पुत्रियों सहित अपने देवर अखिलेश पुत्र स्व0 बाबूराम के साथ इंडेन गैस एजेंसी के निकट गोपामऊ मार्ग के किनारे बने मकान में रहने लगी थी। जिससे मृतका क़रीब 08 माह की गर्भवती भी थी।  डॉक्टर की सलाह के अनुसार मृतका प्रतिदिन सुबह करीब 4 बजकर 30 मिनट पर टहलने निकलती थी।