कानपुर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने दो ट्रैफिक सिपाहियों को रौंदा, एक की चली गई जान

Post By-: ,

कानपुर में ड्यूटी के दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। हादसे में एक ट्रैफिक सिपाही की मौत हो गई, जबकि अन्य सिपाही घायल हो गया।

कानपुर से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। सोमवार सुबह बर्रा के एलिवेटेड रोड पर ड्यूटी पर तैनात 2 ट्रैफिक सिपाहियों को ट्रैक ने रौंद दिया। जिसमें एक सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा सिपाही गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद भागने की फिराक में ट्रक अनियंत्रित हो गया। आगे जाकर कंटेनर में घुस गया। जिसमें ट्रक चालक की भी मौत हो गई। केबिन काटकर चालक के शव को बाहर निकाला गया।

इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले जितेंद्र 2018 बैच के सिपाही थे। जितेंद्र मूलरूप से आगरा के रहने वाले थे, जबकि सिपाही राजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें कांशीराम ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। राकेश मूलरूप से बुलंदशहर के रहने वाले हैं। वहीं ट्रक चालक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

जाम की मिली थी सूचना

पुलिस के मुताबिक, दोनों सिपाही राकेश और जितेंद्र की ड्यूटी नौबस्ता बाईपास पर लगी थी। सिपाहियों को सूचना मिली कि एलिवेटेड रोड पर जाम लगा है। दोनों बाइक से बर्रा एलिवेटेड के लिए निकल पड़े थे। एलिवेटेड रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रैक ने बाइक को टक्कर दी। टक्कर लगते ही दोनों सिपाही गिर गए। ट्रक जितेंद्र को कुचलते हुए आगे निकल गया। वहीं राकेश घायल हो गए।


पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे

हादसे के बाद ट्रक चालक घबरा वह एलिवेटेड रोड पर ही तक भगाने लगा। कुछ दूरी आगे जाकर वह कंटेनर में घुस गया। जिससे उसकी भी मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही अपर पुलिस आयुक्त ( कानून व्यवस्था) डॉ. विपिन टाडा और डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। हादसे के बाद एलिवेटेड रोड पर दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया।