उद्घाटन के महज 12 दिन में ही धंस गया करोड़ों का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे!

Post By-: ,

उद्घाटन के 13 दिन बाद ही धंसा कानपुर-लखनऊ एलिवेटेड एक्सप्रेसवे. उन्नाव के पास किमी 64 पर हुआ हादसा. सपा-कांग्रेस के हमले के बाद NHAI ने जारी की सफाई...

13 जुलाई को जिस कानपुर-लखनऊ एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का बड़े जोर-शोर से उद्घाटन हुआ था और जिसकी क्वालिटी की तुलना जर्मनी की वर्ल्ड क्लास  सड़कों से की जा रही थी, वह उद्घाटन के महज 13 दिनों के भीतर ही बड़े विवादों में घिर गया है. लगातार हो रही बारिश के बीच उन्नाव जिले के कोरारी के पास 6-लेन सड़क का एक बड़ा हिस्सा कई मीटर तक धंस गया.